IRENA रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सोलर पॉवर प्रोड्यूसर, जापान भी रह गया पीछे!

Durgesh Paptwan
Durgesh Paptwan | August 2, 2025

दुनिया भर में जब ग्रीन एनर्जी की बात होती है, तो अब भारत का नाम सबसे आगे लिया जा रहा है। इंटरनेशनल रिन्युएबल एनर्जी एजेंसी (IRENA) की ताजा रिपोर्ट में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है – भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सोलर पॉवर प्रोड्यूसर बनने का गौरव हासिल कर लिया है। यह खबर भारत की ऊर्जा क्रांति के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हो रही है। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर दिन ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

India Now Ranks 3rd in Solar Energy

भारत ने सोलर एनर्जी में रचा इतिहास

IRENA की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने कुल 1,08,494 GWh (गिगावॉट-आवर) सौर ऊर्जा का उत्पादन किया है, जो जापान के 96,459 GWh से काफी ज्यादा है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि भारत की नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में की गई मेहनत और नीति निर्धारण का नतीजा है। दुनिया अब भारत को एक मजबूत सोलर पॉवर हब के रूप में देख रही है, और यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि भारत ने वाकई में ग्रीन एनर्जी में बड़ी छलांग लगाई है।

2030 तक का बड़ा टारगेट और तैयारी

भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भविष्य में फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता कम करना चाहता है। इसके लिए सरकार ने 2030 तक 500 GW नॉन-फॉसिल फ्यूल पावर कैपेसिटी का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में सोलर एनर्जी के साथ-साथ विंड एनर्जी पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है। मौजूदा समय में देश की इंस्टॉल विंड कैपेसिटी 51.67 GW है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने 3,253 मेगावॉट और 2025-26 की पहली तिमाही में 1,637 मेगावॉट विंड कैपेसिटी जोड़कर साफ कर दिया है कि देश ग्रीन एनर्जी में लगातार निवेश कर रहा है।

गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक की बड़ी भूमिका

भारत में विंड एनर्जी के मामले में अगर राज्यों की बात करें तो गुजरात इस रेस में सबसे आगे है। यहां कुल 13,816 मेगावॉट की विंड कैपेसिटी इंस्टॉल हो चुकी है। इसके बाद तमिलनाडु 11,830 मेगावॉट और कर्नाटक 7,714 मेगावॉट के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। यह तीनों राज्य भारत की ग्रीन एनर्जी ग्रोथ के मुख्य स्तंभ बन चुके हैं और यहां की पॉलिसी, इनफ्रास्ट्रक्चर और क्लाइमेट कंडीशन्स इस विकास को और भी मजबूती दे रहे हैं।

यह भी पढ़े – 👉 सिर्फ 1 बार खर्च, 5 घंटे बिना लाइट के चलेगा घर! जानिए कैसे Loom Solar 500W Setup बचा रहा है हजारों घरों की बिजली!

Leave a Comment